कानपुर नगर

आज दिनांक 08.10.2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को 6-7 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। इस संबंध में अवगत कराना है कि उक्त घटना दिनांक 01.10.2025 की रात्रि की है। पीड़ित ऋषभ मिश्रा द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जब वह भगवती पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना नौबस्ता पुलिस द्वारा दिनांक 02.10.2025 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा चुका है तथा प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *