शोरूम मालिक व मैनेजर पर दो लाख हड़पने का आरोप, मुकदमा
कानपुर के रायपुरवा थानाक्षेत्र में कार बुकिंग के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये जमा करने की नकली रसीद थमा दी गई। पीड़ित अनिकेत गुप्ता ने तिरूपति महिंद्रा शोरूम मालिक और मैनेजर पर रायपुरवा थाने में मुकदमा कराया है। वहीं शोरूम पक्ष का कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारी को निकाल दिया गया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।झकरकटी निवासी अनिकेत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दो जुलाई को आचार्य नगर स्थित तिरूपति महिंद्रा कार शोरूम से थार गाड़ी देखी और बुकिंग की प्रक्रिया जानी। बताया गया कि पहले 21,000 रुपये भुगतान कर बुकिंग कराने को कहा गया। अगले दिन शोरूम के कर्मचारी ने टेस्ट ड्राइव के लिए बुलाकर कहा कि अगर उन्हें डिलीवरी एक नवंबर को चाहिए तो दो लाख रुपये काउंटर में जमा करने होंगे तभी गाड़ी मिल पाएगी।शोरूम के काउंटर पर दो लाख रुपये जमा कर रसीद ले ली। आरोप है कि जब वह गाड़ी की जानकारी लेने 29 सितंबर को गए तो बताया गया कि कोई रुपये जमा नहीं हैं। उन्हें बताया कि जो रसीद दी गई वह नकली है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद रायपुरवा थाना प्रभारी विजय सरोज ने शोरूम मालिक मनीष गुप्ता और मैनेजर शैलेंद्र मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन बाद उनकी शादी है,,,और ऐसे समय में इनके गिरोह ने जालसाजी करी है इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
