सीएनसी स्कूल गांधीनगर में दीपोत्सव के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया धमाल। खूब हुई आतिसबाजी। मिठाइयां बंटी।
“राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” पर नृत्य ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
“राम वन गमन” का दृश्य जब बच्चों ने प्रस्तुत किया तो दर्शकों के आंखों में आंसू आ गए।
दीपोत्सव की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती सरोज दुबे ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय छोटे-छोटे बच्चों में सनातन धर्म का संस्कार कूट-कूट कर भर रहा है ।इस विद्यालय की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है ।
विशिष्ट अतिथि सुश्री अपर्णा दुबे ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये । “दिया सजाओ प्रतियोगिता” में प्रथम स्थान सर्वम वर्मा द्वितीय स्थान राम जी और श्याम जी तृतीय स्थान वंश कुमार धैर्य मिश्रा और जयावर्मा ने प्राप्त किया ।
मेहंदी प्रतियोगिता का प्रथम स्थान आयुषी राय द्वितीय स्थान नेत्रा मिश्रा ने प्राप्त किया। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार पियूष दिवाकर और अनन्या को दिया गया ।
युवा संसद की प्रथम विजेता मुदिता मिश्रा ने सभी आगंतुक महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर श्रीमती सुषमा मिश्रा श्रीमती गायत्री प्रजापति श्रीमती रूबी जायसवाल सहित विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।
