*त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पैदल गश्त एवं संवाद*

*आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी*

द्वारा आगामी त्यौहार *धनतेरस एवं दीपावली* के दृष्टिगत मुख्य बाजार थाना कल्याणपुर में *पैदल गश्त* कर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा व्यापारियों एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों की समस्याओ को सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए, महोदय द्वारा त्यौहारों के अवसर पर पुलिस की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *