कानपुर ब्रेकिंग

 

जेके कैंसर अस्पताल मर्डर केस का खुलासा

 

जेके कैंसर अस्पताल में किसान की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है।पुलिस ने बताया कि अधेड़ किसान राजकुमार सिंह राजावत की हत्या उनके ही दामाद मोहित तोमर ने की थी।दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था,जिसके चलते दामाद ने चाकू से गोदकर ससुर की हत्या कर दी।पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने साले की हत्या की फिराक में भी था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के शिकंजे में आ गया।

 

मृतक बीते एक महीने से अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए कानपुर आए थे।अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।पुलिस के अनुसार, ससुर और दामाद के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी मोहित तोमर ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर ससुर की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने साले की हत्या की भी योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।मृतक राजकुमार सिंह राजावत पिछले एक महीने से अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए जेके कैंसर अस्पताल, कानपुर में ठहरे हुए थे। इसी दौरान पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना स्वरूपनगर अन्तर्गत एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के संबंध में एक दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसमें उसे बाइक से जाते हुए देखा गया था। जांच में पता चला कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। मोबाइल डाटा और साक्ष्यों के आधार पर मृतक के सगे दामाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु हमारी टीम सक्रिय है। पूछताछ और फोरेंसिक जांच जारी है, और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *