*कानपुर पुलिस मीडिया अपडेट-*

दिनांक 24.10.2025 को थाना कोहना अंतर्गत चौकी क्षेत्र गंगा बैराज स्थित ग्राम कल्लूपुरवा में बनी कच्ची झोपड़ियों में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना में घास-फूस से बनी कुछ झोपड़ियां जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।घटना में कुछ व्यक्तियों की झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है।प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, जिसमें कुछ घरेलू सिलेंडर फटने की भी सूचना है। एक महिला के करंट लगने से घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया है।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, शेष कुशलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *