कानपुर

 

कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में लापता बुजुर्ग का शव मिलने से फैली दहशत

 

कानपुर नगर

 

शहर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कई दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव की पहचान सरफराज उर्फ अनु के रूप में हुई है, जो पेशे से रिक्शा (खड़खड़) चलाने का काम करता था। इलाके में शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, सरफराज कई दिनों से लापता था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सरफराज के रूप में की।

 

पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कलेक्टरगंज एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत हादसे से हुई है या यह हत्या का मामला है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *