आत्मनिर्भर के संकल्प को साकार करने का हथियार है स्वदेशी – देवेश कोरी
आत्मनिर्भर भारत “यूथ एंबेसेडर” बनाएगी भाजपा ।
भाजपा 25 दिसंबर तक चलने वाले आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए युवाओं को जागरूक करेगी। सन 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है जिससे भारत देश के 2047 तक विकसित भारत बनने के सपने के संकल्प को मजबूती मिली है। आज बड़ी बड़ी कंपनियों के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिप आदि का निर्माण भारत में शुरू होना विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी उत्पादों के प्रचार, प्रसार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को “आत्मनिर्भर भारत यूथ एंबेसेडर” बनाएगी। ये इन्फ्लूएंसर्स युवाओं को स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, कौशल विकास जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। ये बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी ने भाजपा मुख्यालय में भाजयुमो दक्षिण द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित “युवा सम्मेलन” में कही।मुख्य अतिथि देवेश कोरी ने कहा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का हिस्सा है। यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और उसकी आधार सिला को सुदृढ़ करने का अभियान है। हमें विदेशी मॉडल को छोड़कर स्वदेशी मॉडल अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत का पैसा भारत में ही लगेगा तो देश और अधिक समृद्ध होगा । देश का पैसा कारीगरों ,हस्तशिल्पियों, और युवाओं के हाथों में जायेगा तो देश समृद्धशाली बनेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर , इंजीनियर और अधिवक्ता के प्रोफेशनल सम्मेलन और युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी संकल्प सेमिनार शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों व महाविद्यालयों में “स्वदेशी बनाम विदेशी” विषयों पर डिबेट और मॉक पार्लियामेंट एक से 15 नवम्बर के बीच आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक महाविद्यालय में “आत्मनिर्भर भारत कॉलेज एम्बेसडर” चुनकर उन्हें कैंपेन लीडर बनाया जाएगा। ऑनलाइन क्विज, निबंध व भाषण प्रतियोगिता एक से 15 नवम्बर तक होगी।कॉलेज स्तर पर “वोकल फॉर लोकल चैलेंज ” के तहत छात्र – छात्राएं स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
एक से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर्स, कारीगरों व छोटे दुकानदारों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पार्टी व्यापारियों से “केवल स्वदेशी” सामान बेचने के लिए संकल्प पत्र भरवाएगी और उन्हें प्रमाण पत्र भी देगी। एक 15 से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा निकाली जाएगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाजारों में जाकर व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों को बेचने और खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें। युवा आत्मनिर्भर भारत का संदेश देने के लिए बाजारों, फैक्ट्री, दुकानों, अपने वाहनों पर स्टीकर, लेटरहेड का प्रतीक चिन्ह ,प्रोफाइल फोटो, निमंत्रण पत्रों का इस्तेमाल करें।
प्रमुख रूप से अरविन्द राज त्रिपाठी, पीयूष सिंह, अविनाश राजपूत, शिवम शुक्ला, रजत मिश्रा, गोविन्दा सोनकर, अंकित विश्वकर्मा,गणेश शुक्ला,जसविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, पवन दीक्षित, एलबी पटेल आदि रहे।
