आज 27 अक्टूबर

*गुरुचरण पादुका यात्रा के 28 अक्टूबर को कानपुर आगमन को लेकर स्वागत की तैयारी बैठक।*

सिख समाज व सम्पूर्ण देशवासियों की आस्था से जुड़ी गुरुचरण पादुका यात्रा जिसमें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी की चरण पादुकाएं शामिल है का कानपुर आगमन 28 अक्टूबर को सायंकाल 4 बजे जाजमऊ पुल से हो रहा ,यात्रा के स्वागत को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित व दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिव राम सिंह शामिल रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जाजमऊ पुल यात्र के आगमन पर कानपुर उत्तर जिले व दक्षिण जिले के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रह कर गुरुचरण पादुका यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।और जगह जगह तोरण द्वार बनाकर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत करेंगे।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा गुरुचरण यात्रा केवल सिख समाज के के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण हिन्दुस्तानियों की आस्था और गर्व का विषय है।और यात्रा का कानपुर आगमन हम सबके लिए गौरव का विषय है।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि यात्राका जाजमऊ पुल से कानपुर आगमन होगा और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा का रात्रि विश्राम गुरुद्वारे कीर्तन गढ़ गुमटी नंबर 5 में होगा और इसके बाद 29 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे यात्रा का प्रस्थान पटना साहिब के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *