नशे में धुत सिपाही ने क़ानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए किसी और से नहीं बल्कि स्वरूप नगर सर्किल के ips प्रसिच्छु एसीपी सुमित रामटेके के भाई से की अभद्रता।

 

कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बाग में सिपाही ने खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे आईपीएस अधिकारी के भाई से अभद्रता कर कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाई।

 

पीड़ित ने मामले की जानकारी भाई को दी। स्वरूप नगर समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया तो उग्र नशे में धुत सिपाही ने स्वरूप नगर के अतिरिक्त कार्यवाहक से भी उलझा फिर पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद आरोपी सिपाही को थाने लेकर आई। फिर उसका मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर सिपाही को अरेस्ट कर लिया।

डीसीपी ईस्ट के एस्कॉर्ट में तैनात चालक अंकुर ने की अभद्रता ,एसीपी स्वरूपनगर के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सुमित सुधाकर रामटेके लक्ष्मण बाग कालोनी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। इन दिनों उनके रिश्ते के भाई महाराष्ट्र से उनसे मिलने आए हैं। गुरुवार देर रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता के एस्कॉर्ट में तैनात चालक अंकुर अपने साथी प्रवीन के साथ शराबी पीकर परिसर में घूम रहा था।इसी बीच दोनों ने एसीपी के भाई के साथ अभद्रता कर दी। जब इस बात की जानकारी एसीपी को हुई, तो उन्होंने स्वरूप नगर पुलिस को भेजा। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय के छुट्टी पर होने के कारण कार्यवाहक प्रभारी गोपीचंद्र के आदेश पर पुलिसकर्मी लक्ष्मण बाग कालोनी पहुंचे।नशे में धुत सिपाही का साथी प्रवीन फरार हो गया था।

कानपुर कमिश्नरेट में ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मी पुलिस विभाग की किरकिरी करवा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *