आज दिनांक 01 नवंबर 2025 को *उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड* द्वारा आयोजित *कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ‘ए’* पदों की भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत, परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने वाले परीक्षार्थियों एवं आमजन की सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार* द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों-

• *जरीब चौकी चौराहा*

• *झकरकटी बस अड्डा मार्ग*

• *टाटमिल चौराहा*

• *घंटाघर चौराहा*

का भ्रमण कर यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । महोदय द्वारा मौके पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि *परीक्षा दिवस* पर यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।

* झकरकट्टी पुल व झकरकट्टी-टाटमिल मार्ग पर *रोडवेज़ की बसें* *अनाधिकृत रूप से खड़ी* थी जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी, उसको अपने निर्धारित स्थान से ही सवारी बैठाने एवं उतारने हेतु हिदायत दी गई ।

* सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें ।

1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340

2. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *