आज 1 नवंबर
**एस.आई.आर (सिटीजन शिप वेरिफिकेशन) को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।*
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक राज्यभर में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के सफल संचालन हेतु प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश जारी किए हैं कि भाजपा प्रत्येक बूथ स्तर पर एक कार्यकर्ता को बी.एल.ए. के रूप में नियुक्त करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नियुक्त बी.एल.ए. अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के साथ घर-घर जाकर मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करेंगे, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
अनिल दीक्षित ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे सिटिजनशिप वेरिफिकेशन अभियान का भाजपा स्वागत करती है। इस प्रक्रिया से वर्षों से देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और म्यांमार के घुसपैठिए, जो गलत तरीके से मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं, उन्हें बाहर किया जा सकेगा। इससे बोगस वोटिंग पर रोक लगेगी और केवल वास्तविक नागरिकों को ही मतदान का अधिकार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह कदम स्वस्थ, पारदर्शी और सुदृढ़ लोकतंत्र की स्थापना में एक बड़ा मील का पत्थर सिद्ध होगा।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए एस.आई.आर. को लेकर संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गई हैं।
महामंत्री अवधेश सोनकर को कानपुर उत्तर जिले का संयोजक नियुक्त किया गया है।
आर्यनगर विधानसभा के संयोजक रोहित साहू,
सीसामऊ विधानसभा के संयोजक धीरज बाल्मीकि,गोविंद नगर विधानसभा के संयोजक सतेंद्र नाथ पांडेय,एवं कल्याणपुर विधानसभा के संयोजक संजय अग्निहोत्री को बनाया गया है।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को घर-घर पहुंचाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
