स्टंट कर बाइक सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर छात्रा की मौत, सहेली घायल

शुक्लागंज के सर्वोदय नगर निवासी मनीष गुप्ता होटल लैंडमार्क में शेफ हैं। उनकी 23 वर्षीय बेटी इकलौती बेटा भाविका गुप्ता डीएवी डिग्री कालेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। परिवार में मां कंचन, बड़ा भाई सोहेल गुप्ता है। परिजन ने बताया कि गुरुवार देर शाम ऋषि नगर शुक्लागंज निवासी सहेली नेहा मिश्रा के साथ गंगा बैराज स्कूटी से घूमने जा रही थी। स्वजन ने बताया कि गंगा बैराज पहुंचने से चंद कदम पहले भाविका गंगा बैराज टी–प्वाइंट से घर वापस आने के लिए स्कूटी मोड़ी ही थी, कि तभी बिठूर की ओर से रेस लगाकर स्टंट करते हुए आ रहे दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने स्पोर्ट्स बाइक से भाविका की स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। नवाबगंज पुलिस ने भाविका और नेहा को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भाविका की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घटना के बाद स्टंटबाज मौके पर बाइक छोड़कर भाग साथियों के साथ भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *