कानपुर

 

कानपुर में चल रही है मतदाता सूची विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया, 7 फरवरी 2026 को जारी होगी अंतिम सूची

 

कानपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कानपुर नगर में 4 नवंबर से शुरू हुई विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया पूरी गति से चल रही है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और नए मतदाताओं को जोड़ना है। अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर विवेक चतुर्वेदी ने मीडिया को यह जानकारी दी।

 

श्री चतुर्वेदी के अनुसार, तय समय सीमा में कार्यक्रम को पूरा करने के लिए क्षेत्रवार बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जरूरी जानकारियां एकत्र कर रहे हैं और नए मतदाताओं का पंजीकरण कर रहे हैं।

 

*ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म:*

 

निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की है। मतदाता voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस ऑनलाइन फॉर्म में EPIC नंबर, फोटो और ई-हस्ताक्षर सहित अन्य जानकारियां भरक इसे आसानी से सबमिट किया जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए आधार, आयु व पता प्रमाण, फोटो और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

 

*7 फरवरी 2026 को जारी होगी अंतिम सूची:*

 

अधिकारी ने बताया कि SIR की पूरी प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दी जाएगी।

 

*समस्याओं का तुरंत समाधान:*

 

कुछ स्थानों पर फॉर्म भरने को लेकर आई कुछ समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद बीएलओ ने स्वयं इन समस्याओं का समाधान करवाया और लोगों को फॉर्म भरने में मदद की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की जा रही है कि किसी भी मतदाता को फॉर्म भरने में कोई दिक्कत न हो और इस महत्वपूर्ण कार्य को समय से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *