कानपुर नगर
आज दिनांक 20/11/2025 को समय 13:05 पर मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि थाना फजलगंज के अन्तर्गत 84/15B विष्णु सरन कम्पनी के कंस्ट्रक्शन के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर महोदय के नेतृत्व में 05 अग्निशमन यूनिट अतिशीघ्र घटना स्थल पहुंची एवं बड़ी ही सूझ बुझ एवं बहादुरी से कार्य करते हुए श्रीमान सीएफओ महोदय के नेतृत्व में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नही हुई।
