समाजवादी पार्टी महानगर के सभी साथी बी एल ए के साथ मिलकर गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा कराये:पूर्व सांसद राजाराम पाल

 

कानपुर सोमवार, समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्षों की एस आई आर की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद एवं एस आई आर प्रभारी राजा रामपाल की उपस्थिति में सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 2:00 बजे आरंभ हुई। जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया!समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने कहा कि महानगर की सभी विधानसभाओं के पांचों विधानसभा अध्यक्षों व कमेटी के पदाधिकारी तथा युवा टीम गणना प्रपत्र भरने तथा बी एल ओ के पास जमा कराने में अग्रणी रहे। जिसमें सात प्रमुख बी एल ए को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें कैंट विधानसभा अध्यक्ष मंसूरी प्रथम होंगे। अब कुछ समय और मिल गया है इसलिए छूटे मतदाताओं के फार्म भरने में कार्यकर्तागण जुट जाएंगे ताकि कोई पीडीए छूटने ना पाये।कार्यक्रम प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,महासचिव संजय सिंह बंटी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,विधायक अमिताभ बाजपेई,विधायक मोहम्मद हसन रुमी,सम्राट विकास,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,दीपक खोटे,शादाब आलम,अर्पित त्रिवेदी,सुधांशु मिश्रा,अरमान खान,रमेश यादव,के के मिश्रा,जमालुद्दीन जुनैदी,मुमताज मंसूरी,आकाश यादव,हुकुम सिंह,सुभाष द्विवेदी,जस्वेन्द्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *