
कानपुर ब्रेकिंग
किदवई नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया।इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त द्वारा गांजा बेचकर जुटाई गई 5 लाख 43 हजार 700 रुपये की नकदी भी जब्त की है।कार्रवाई में दो अभियुक्तों दीपा और दीप को गिरफ्तार किया गया है।मुखबिर की सूचना पर साकेत नगर कंजड़नपुरवा इलाके से दोनों की गिरफ्तारी हुई।पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त थे।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी पहले से दर्ज है।
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
