पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने किया थाना रायपुरवा का औचक निरीक्षण

 

आज 10 दिसंबर को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना रायपुरवा का आकस्मिक निरीक्षण को अंजाम दिया.निरीक्षण के दौरान डीसीपी सेंट्रल ने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई तथा थाना परिसर में खड़े व सीज किए गए वाहनों की स्थिति का जायजा लिया. साथ ही पुलिस बल की उपस्थिति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन भी किया. डीसीपी सेंट्रल महोदय ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सीज व निरुद्ध वाहनों का नियमानुसार अभिलेखीकरण किया जाए। और लंबित वाहनों का विधिक रूप से निस्तारण किया जाए.निरीक्षण के उपरांत डीसीपी सेंट्रल महोदय द्वारा थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा आमजन के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के लिए निर्देशित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *