डॉ.गजेंद्र भान अध्यक्ष, एडवोकेट रामकुमार महासचिव निर्वाचित

 

 

राजहंस टपके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास कोली महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

 

 

 

कानपुर, नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमेन (NAF) की 45वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हाल ही में वर्सोवा स्थित सांस्कृतिक भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों से कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन डॉ.गजेंद्र किशन भानजी ने की। इस अवसर पर महासचिव एडवोकेट रामकुमार कोषाध्यक्ष डॉ.एम.के.तोमर तथा विभिन्न तटीय एवं अंतर्देशीय राज्यों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।बैठक के दौरान आगामी तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया, जिसमें डॉ. गजेंद्र किशन भानजी को पुनः चेयरमैन तथा एडवोकेट रामकुमार को पुनः महासचिव चुना गया।इसके साथ ही सागरशक्ति पत्रिका के संपादक राजहंस विठ्ठल टपके को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा विकास मोतीराम कोली को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में देशभर के पारंपरिक मछुआरा समुदायों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से

पारंपरिक मछुआरा जाति–समुदायों की जनगणना में अलग से पहचान पारंपरिक मछुआरों के लिए विशेष सरकारी सुविधाएं एवं कल्याण योजनाएं

राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं नीति निर्माण प्रक्रिया में भागीदारी तटीय जल एवं भूमि पर पारंपरिक मछुआरों के अधिकारों की सुरक्षा

समुद्री जिलों में स्वायत्त तटीय विकास परिषदों का गठन पारंपरिक मत्स्य व्यवसाय को कृषि का दर्जा देना मत्स्य उद्योग में गैर-पारंपरिक एवं पूंजीपतियों की घुसपैठ पर रोक 20% भाग मछुआरों के विकास हेतु व्यय करने की मांग!बैठक में इन विषयों पर आंदोलन तेज करने तथा मछुआरा समाज में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।गुजरात के पूर्व मंत्री करसनभाई पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया। झारखंड के अध्यक्ष शरयू केवट, विजय तमिलनाडु के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैलाश निषाद, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्रीयुत नाविक, बिहार के अध्यक्ष मुकुल सहानी सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार और क्षेत्रीय समस्याएं प्रस्तुत कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *