द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव में डॉक्टरआलोक यादव तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 

 

कानपुर,कृषि भवन में आयोजित भूमि एवं जल संरक्षण प्राविधिक एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव में डॉक्टर आलोक यादव तीसरी बार अध्यक्ष,विश्वदीप सोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,हरि गोपाल यादव सचिव,संगठन सचिव कोमल कुमार एवं अनुराग यादव कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर देहात के ज़िलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने चुनाव अधिकारी के रूप में चुनाव संपन्न कराया । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई । प्रमुख रूप से मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद,पूर्व अध्यक्ष कश्मीर सिंह,वीरेन्द्र कुमार,योगेन्द्र यादव,मयंक पटेल आदि उपस्थित रहे परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह,मंत्री इंजीनियर कोमल सिंह,संप्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा ,चेयरमैन संघर्ष समिति सहाब सरताज व कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *