गणतंत्र दिवस को लेकर कानपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान
जीआरपी और कमिश्नरेट बीडीएस टीम इंटेलिजेंट यूनिट के साथ मिलकर करी चेकिंग
कानपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी वा कमिश्नरेट की बीडीएस टीम और इंटेलीजेंस यूनिट के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे पुलिस ने डॉग स्वायर्ड टीम के साथ स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली और यात्रियों के सामान की भी जांच की। यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधियों को रोकने के लिए चलाया गया। ये चेकिंग अभियान प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया होते हुए कैट साइड पार्किंग साइड चेकिंग अभियान चला स्टैंड पर सभी गाड़ियों को चेक किया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टर अवधेश त्रिवेदी जीआरपी सीओ दुष्यंत सिंह आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा मौजूद रहे। जीआरपी इंस्पेक्टर ओमनारायण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 26 जनवरी के उपलक्ष में और सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिकोण देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया है। संदिग्ध वस्तुओं के लिए चेकिंग की गई। संवेदनशील ट्रैक पर चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
