वर्ष 1984 में थाना कर्नलगंज क्षेत्र में सुल्तान नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में शौकत नामक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जो वर्ष 1990 में जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उस समय के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त पर ₹50,000/- का इनाम घोषित था। सेन्ट्रल जोन सर्विलांस टीम एवं थाना कर्नलगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *