गैस सिलेंडर की बड़ी कीमत और कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आप करेगी प्रदर्शन

 

कानपुर आज दिनांक 12 मार्च दिन बृहस्पतिवार को हम आदमी पार्टी कानपुर के जिला प्रवक्ता मदनलाल भाटिया ने एक्सप्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह जी के निर्देश पर आम आदमी पार्टी कानपुर की कार्यकारिणी की एक जूम बैठक संपन्न हुई, बैठक में यह निर्णय लिया गया की आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में एलपीजी गैस की बढ़ी हुई कीमतों एवं कामर्शियल सिलेंडरों की किल्लत के कारण तथा कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कानपुर में भी प्रदर्शन किया जाएगा।

यह प्रदर्शन आगामी 14 मार्च को घंटाघर स्थित भारत माता की प्रतिमा स्थल पर किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता श्रीअनुज शुक्ला ने की, तथा संचालन संगठन महामंत्री योगेश दीक्षित एवं जिला महामंत्री नरेश चन्द्र अग्रवाल ने किया बैठक में श्री आशुतोष सेंगर (प्रभारी कानपुर नगर), श्री विनय पटेल (प्रदेश महामंत्री), मोहम्मद वसीम,सौरभ रतन गुप्ता,असलम मंसूरी,सुधीर सिन्हा,सरदार मनिंदर सिंह, जिला प्रवक्ता मदन लाल भाटिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *