हजारों कामगारों का रोजगार बन्द हो रहा,भाजपा सरकार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति से भाग रही
कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर की बैठक गैस की किल्लत को लेकर शाम 4 बजे सपा हॉल, नवीन मार्केट में महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में आरम्भ हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि महानगर के 78 वार्डों तथा 1625 बूथों के सर्वेक्षण के बाद यह बात सामने आई है कि गैस एजेंसियों के द्वारा आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानियाँ उठानी पड़ रही हैं। जहाँ पारिवारिक उत्सव हो रहे हैं, वहाँ 928 रुपये वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए तीन हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। भाजपा सरकार गैस आपूर्ति के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और आम जनता को सुबह से लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि गैस की किल्लत होने के कारण लकड़ी का कोयला भी महंगा हो गया है। इसकी वजह से पच्चीस रुपये किलो वाला कोयला 35 रुपये किलो में खरीदना पड़ रहा है, जिसके कारण प्रेस (इस्त्री करने वाले) कामगारों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों के कारण इधर डीजल-पेट्रोल का स्टॉक रखना आरम्भ हो गया है, लेकिन भाजपा सरकार का सिलेंडर खाली हो गया है। ब्लैक मार्केटिंग के कारण आम जनता पर आर्थिक भार बढ़ गया है।
अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने चेतावनी देते हुए कहा कि सपा इस गैस किल्लत पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करती है। यदि इस किल्लत पर जल्द नियन्त्रण नहीं हुआ, तो भाजपा सरकार का बड़े स्तर पर घेराव किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,शबाब अबरार,आनंद शुक्ला,सत्यनारायण गहरवार, जस्वेंद्र निषाद,इशरत इराकी, गोपाल ठाकुर,अशोक भारती, मोनू विश्वकर्मा,अजय श्रीवास्तव, आदर्श यादव, कृपाशंकर,तुषार श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता,निहाल यादव,प्रवीन मिश्रा,प्रीतम सिंह, हेमंत गुप्ता, चंदन कोरी, पुष्पेंद्र कटियार, मेराज अहमद, तारिक गुड्डू,नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
