अम्बेडकर जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

 

 

 

कानपुर नगर,अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल 2026 को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत के तत्वावधान में 5-डी, एमएचएम पब्लिक स्कूल, आवास विकास, हंसपुरम, नौबस्ता, कानपुर नगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान रामा हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ई एन टी के डॉ श्याम श्रीवास्तव,डॉ तरन्नुम खान,डॉ एकता गुप्ता,डॉ अनसुल सिंह,तहमीर अंसारी, विवेक त्रिवेदी,डॉ प्रबल गुप्ता की टीम द्वारा मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर जांच एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही, आवश्यक परामर्श देकर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसमें आयोजन पूर्णतः सफल रहा।

इस अवसर पर प्रांत संयोजक अशफ़ाक सिद्दीकी ने कहा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इस तरह का सेवा कार्य करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें, खासकर उन लोगों तक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आगे भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इसी प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच,कानपुर प्रांत के पदाधिकारी वासिफ,एड0 शोएब अहमद,अली अकबर,समी अंसारी,नदीम,सिराज हाशिम,सबिहा खान, हदीसा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा विद्यालय प्रबंधन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *