शव वाहन पर ‘हंगामा गैंग’ की गुंडई ,आरोपी लीडर सीधा जेल

कानपुर (घाटमपुर )थाना क्षेत्र में शव वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के कथित नेता अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना उस वक्त हुई जब सड़क हादसे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जा रहे शव वाहन को कुछ लोगों ने बीच रास्ते में रोक लिया और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी।

मामले में पतारा चौकी प्रभारी ललित शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *