कानपुर ब्रेकिंग

 

कानपुर नगर के थाना गुजैनी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ₹25 हजार की इनामी प्रॉपर्टी डीलर महिला विभा सचान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी को आज सुबह करीब 9:55 बजे रामगोपाल चौराहे के पास से दबोचा।

 

गिरफ्तारी के दौरान वह पुलिस से बचने की कोशिश में थी, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

 

विभा सचान पर कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रॉपर्टी धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामलों में लंबे समय से वांछित चल रही थी और लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी।

 

गुजैनी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *