कानपुर
कानपुर की पीपीएन मार्किट में बैजनाथ राम किशोर ज्वेलर्स समेत तीन दुकानों में चोरी।
ज्वेलर्स की शॉप से लाखो के चांदी के जेवरात ले गए चोर।
कानपुर की मशहूर पीपीएन मार्केट स्थित बैजनाथ राम किशोर ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने चांदी के जेवरों ओर हाँथ साफ किया । सुबह दुकान खुलने पर जब समान अस्तव्यस्त पाया गया तब दुकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, तभी उन्हें पता लगा कि पड़ोस की दो और दुकानों में भी बीती रात चोरी हुई है । ज्वेलर्स के बगल में टेलरिंग और टेलीकॉम की दुकान में भी चोरिन ने हाथ साफ किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर रात में किसी समय दुकान की ऊपरी मंजिल स्थित एग्जॉस्ट फैन को हटा कर दुकान के भीतर घुस था । हालांकि पूरी घटना सीसी टीवी में कैद हो गयी है पुलिस उपयुक्त सेंट्रल राम सेवक गौतम ने फोरेंसिक टीम और करनलगंज पुलिस टीम को इस चोरी के खुलासे के लिए लगाया है ।
