*व्यापार मण्डल अध्यक्ष पर उनके साथी ने दर्ज करवाया फ्रॉड करने और जान से मारने का मुकदमा, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी*

कानपुर के थाना सेन पश्चिमपारा
गाँव पिपरगवां निवासी विनोद कुमार शुक्ल ने चकेरी निवासी
आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष
महेश वर्मा पर अपने साथ फ्रॉड करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए है ।

विनोद शुक्ल के अनुसार उन्होंने
महेश वर्मा के साथ मिल कर नर्वल तहसील के पास किसी ज़मीन का सौदा किया था लेकिन बाद में ज़मीन मालिक किसान से बात आगे नही बढ़ने पर वह पीछे हट गए, यहीं पर उनके द्वारा लिए गए ई स्टाम्प समेत अन्य रुपयों में महेश वर्मा ने हेराफेरी करना शुरू कर दी, जिसका उन्होंने पुरजोर विरोध किया । चूंकि वह भी आदर्श व्यापार मंडल के सदस्य है और विगत 25 वर्षों से संगठन से जुड़े हुए है इस कारण से महेश वर्मा उनको सीधे तौर पर टारगेट बना रहे है, उनमें फर्जी हस्ताक्षरों से बैंक में भी हेराफेरी कर रहे है ।
पैसा हड़पने की नियत से महेश वर्मा ने उनके फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर बनाये है । विनोद शुक्ल द्वारा कमिश्नर कार्यालय में भी इस बात की शिकायत की गई लेकिन महेश वर्मा व्यापारी नेता है उन्होने अपना रौब दिखते हुए उस प्रार्थना पत्र को ठंडे बस्ते में डलवा दिया।

अब विनोद न्याय की गुहार लगाते हुए न्यायालय की शरण मे गए है जहां से उन्होंने धारा 406/420/ 467/468/471 में मुकदमा पंजीकृत करवाया है और अपने और अपने परिवार के जान की सलामती के लिए गुहार लगाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *