*टीवीसी कमेटी को किया दरकिनार, मनमानी कर रहा कानपुर प्रशाषन*

 

 

कानपुर स्ट्रीट वेंडर समिति की संयोजिका आभा चतुर्वेदी आज समिति पदादिकरियों के साथ कानपुर नगर आयुक्त से मिलने पहुंची यह उन्होंने नगर निगम प्रशाषन पर आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा काटा । उनका आरोप है कि 2017 में आये स्ट्रीट वेंडर अधिनियम में 60 और 40 कि सहभागिता का स्पष्ट उल्लेख है लेकिन विगत वर्ष से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट फूड वेंडिंग आउटलेट बनाये जा रहे है लेकिन टीवीसी कमेटी को दरकिनार कर दिया गया । हमारी कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है । इनके अतिरिक्त महिला स्ट्रीट वेंडर के सतह मारपीट करने वाले आरोपी अनूप श्रीवास्तव पर लिखित एफआईआर करने की बात भी कही है । उन्होंने बताया कि टीवीसी कमेटी को नगर आयुक्त दूसरे अधिकारी के पास भेज देते है और अभी नई तैनाती पाई अधिकारी कहती है कि उन्हें अभी तक चार्ज ही नही मिला है ।

कानपुर स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़े पैमाने में खेल चल रहा है कानपुर नगर निगम में मात्र 24 हजार वेंडर ही चिन्हित है और स्वनिधि के तहत सरकार को 80 हजार वेंडर घोषित किये गए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *