कानपुर

 

नर्वल के नरौरा ग्राम में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया पीट पीट कर मारने का आरोप, मामले की जांच की मांग

 

कानपुर की नर्वल तहसील स्थित नरौरा गांव निवासी एक नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला पूरे तहसील क्षेत्र में आज चर्चा का विषय बन हुआ है । मृतका अभी दस माह पूर्व ही जिस घर में विवाहिता बन कर आई थी आज उसी घर के आंगन में उसकी अर्थी सजी हुई दिखाई दी । पिता राम आसरे ने पति सुधीर और ससुर कमलेश पर दहेज लाभ के चलते पुत्री के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही है।आपको बता दें कि विगत वर्ष दिसंबर माह में नरौरा ग्राम निवासी कमलेश के पुत्र सुधीर का विवाह राम आसरे की पुत्री के साथ हुआ था । कल अचानक देर रात्रि राम आसरे को सुधीर ने जानकारी दी कि उनकी पुत्री घर के अंदर ही गिर कर घायल हो गई है और उसकी हालत गंभीर है, आनन फानन में राम आसरे ने नरौरा पहुंच कर देखा तो पाया कि उनकी पुत्री के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे और वह मूर्छित अवस्था में थी । तुरंत गाड़ी का इंतेज़ाम करके वह अपनी पुत्री को अस्पताल ले गए जहां उनकी पुत्री को मृत बताया गया । मृतक पुत्री के शव को लेकर वह वापस नरौरा उसकी ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना दे कर आरोप लगाया कि पति सुधीर और ससुर कमलेश ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट करी है जिसके चलते पुत्री की मौत हो गई है । गमगीन परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग करी है । जिस पर एसीपी चकेरी दिलीप सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक जांच और कार्यवाही की जाएगी ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *