कानपुर
सपा ने गठबंधन के साथ मिलकर कानपुर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कानपुर महानगर 213 सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के चुनाव में बूथों पर कार्यरत सपा कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है, उन्हें थाने में बुलाकर धमका कर झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल है ये कहना है समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों का । आज इसी आरोप को लेकर सपा के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, विधायक अमिताभ बाजपेई, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, सपा जिला अध्यक्ष फजल महमूद समेत दर्जनों कार्यकर्ता कानपुर पुलिस आयुक्त से मिले और उन्हें ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी दी ।
सुनील साजन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और उसकी पीडीए की युवा टीम मतदाताओं के द्वार जाने पर यदि झन्डा हाथ में है और पॉच की संख्या है तो उन्हें रोका जाता है जबकि आयोग जनसम्पर्क में पॉच कार्यकर्ताओं को एक साथ चलने की छूट देती है।
वहीं विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पीडीए युवा कार्यकर्ताओं को थाना रायपुरवा, कर्नेलगंज, चमनगंज, फजलगंज, बजरिया, ग्वालटोली के अन्तर्गत जानबूझकर डराया धमकाया जा रहा है। घरों में झन्डे लगाने पर पुलिस मना कर रही है। सभाओं में अनुमति के नाम पर परेशानी पैदा करके उन्हें टालते है। जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं को डराने, फंसाने को कहा जा रहा है । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज हम सभी यहां पुलिस आयुक्त कार्यालय पर इकट्ठा हुए है और मांग करते है कि हमें न्याय मिले ।
