अधिवक्ता का कार्यालय अधिवक्ता के लिए मन्दिर समान- पं रवीन्द्र शर्मा

 

 

आज युवा अधिवक्ता नीरज निषाद के इस्कान टेंपिल के पीछे डल्लापुर में बनाए गए नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन अनुराग श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर बोलते हुए रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक अधिवक्ता का सपना होता है उसका अपना कार्यालय ।जहां बैठकर अधिवक्ता अपने क्लाइंटो के साथ मुकदमे की विधि सम्मत तैयारी कर मुकदमा न्यायालय में दाखिल करता है। अधिवक्ता का कार्यालय उसके लिए मन्दिर के समान होता है। हम युवा अधिवक्ता नीरज निषाद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है । इसी के साथ अधिवक्ता संगठन की साप्ताहिक बैठक भी नव निर्मित कार्यालय पर हुई जिसमे अधिवक्ता सम्मान को बढ़ाने के साथ अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा जिसके अंतर्गत अधिवक्ता पेंशन योजना, अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा कवर योजना, युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना आदि कैसे लागू हो पर चर्चा हुई।

प्रमुख रूप से अतुल सिंह आशीष गुप्ता अरविंद दीक्षित नागेश त्रिपाठी सुरेंद्र सिंह नवनीत पाण्डे बृज नारायण निषाद विकास गुप्ता शुशील यादव राजीव यादव हिमाचल निषाद प्रणवीर सिंह अजय गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *