रक्तदान कर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन
9 दिसम्बर कानपुर पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय ने सामाजिक सद्भाव के लिये रक्तदान शिविर लगा कर रक्तदान करने का आह्वाहन किया।प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप शुक्ला एवं प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कृपेश त्रिपाठी ने सामाजिक सद्भाव के लिये आई एम ए ब्लड सेन्टर में रक्तदान शिविर लगवा कर 26 यूनिट रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने *सोनिया गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।पूर्व प्रदेश सचिव कृपेश त्रिपाठी ने रक्तदान के उपरान्त सोनिया गाँधी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोनिया जी को सामाजिक सद्भाव एवं त्याग का प्रतीक बताया , सोनिया गाँधी जी ने प्रधानमंत्री के पद को न स्वीकार कर त्याग की मिसाल कायम करी।प्रदेश कांग्रेस के सदस्य संदीप शुक्ला ने रक्तदान के बाद सोनिया जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा श्रीमती गाँधी एक कुशल राजनेता हैं सामाजिक सद्भाव कायम रखने के लिये उन्होंने सदैव काम किया है । उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रभू से कामना करता हूँ ।
रक्तदान करने वाले प्रमुख रूप से अंकित कनौजिया , अबू हुरैरा खान , शशांक गौतम , मयंक शर्मा, मुकेश कुमार , युवराज सिंह, अनमोल द्विवेदी , बाबू सिंह यादव , अब्दुल्ला असद , अंशू शर्मा, शिवम कुमार पटवा , मोहम्मद आदिल , मोहम्मद शावेज़ , एजाज रशीद ,मोहम्मद नफीस , आलोक तिवारी , सतीश दीक्षित , ज़ीशान अली ,राहुल कठेरिया, सुनील राजपूत , सौरभ यादव , निहाल चौरसिया , शुभम राजपूत, देवेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
