कानपुर

 

कानपुर आई आई टी की छात्रा के साथ लव जिहाद के आरोपी एसीपी मोहसिन खान की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल ने दिया ज्ञापन

 

 

बजरंगदल कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी ने आज कानपुर पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन के माध्यम से कानपुर नगर के लव जिहाद के आरोपी एसीपी कलेक्टर गंज मोहिसन खान की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग करी है ।

 

कृष्णा तिवारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी रहते हुए मोहसिन खान ने जो अपराधिक कृत्य कारित किया है वह लव जिहाद की श्रेणी में आता है और गैर धर्म के लोगों को लव जिहाद में बढ़ावा देने का काम करता है । एक पुलिस अधिकारी के द्वारा किया गया यह अत्यंत ही निदनीय कार्य है इस कृत्य से हिन्दू समाज में अत्याधिक आक्रोश व रोष व्याप्त है । इस घिनौने प्रकरण के बावजूद अभी तक पुलिस अधिकारी की अपराधी की गिरफ्‌तारी सुनिश्चित नहीं की गयी और न ही उसको उसके पद से बर्खास्त ही किया गया जनपद कानपुर नगर में पुलिस विभाग में ऐसे कई उच्चाधिकारी एवं कर्मचारियो पदासीन है जो कि अपने पद पर आसीन होकर लब जिहाद को बढावा दे रहे है एवं भारत के संविधान को धूमिल कर रहे है जिसको चिन्हित करके कार्यवाही किया जाना आवश्यक है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *