कानपुर नगर

 

इलाहाबाद में अधिवक्ता पर हुए हमले और अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने के लिए दिया ज्ञापन

 

कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में आज अधिवक्ता संरक्षण कानून को लागू करवाने और हाल ही में इलाहाबाद के नैनी में अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में कानपुर के अधिवक्ता हुए एकजुट । जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर अधिवक्ताओं ने कानपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग करी है कि उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ता संरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू करवा कर अधिवक्ता समाज को सुरक्षित भविष्य देने का काम करे ।

 

आपको बता दें कि अभी हाल ही में नैनी क्षेत्र में अधिवक्ता विनोद मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में अरैल प्राथमिक विद्यालय के समीप जाम में फंसे होने के दौरान उन्होंने गाड़ियों को सही दिशा में लगाने की अपील की, तो कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने नैनी थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया था अधिवक्ता विनोद मिश्रा के समीप मौजूद भीड़ व मेला सुरक्षा में तैनात पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया । अधिवक्ता विनोद मिश्रा ने पुलिस से पूरे मामले की लिखित सूचना देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से ही समस्त अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है।

इसी कड़ी में आज कानपुर लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी कानपुर को एक ज्ञापन देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करी है कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू किया जाना चाहिए ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *