जिलाधिकारी अपडेट 19 फरवरी, 2025 कानपुर नगर ।
जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 20 MLD सीईटीपी कि प्रगति के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई ।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए :
• 20 MLD सीईटीपी द्वारा 340 टेनरी इकाईयों में निर्धारित समयावधि के भीतर संयोजन न किए जाने के कारण V A tech वा बाग को पंपिंग स्टेशन वार जिलाधिकारी द्वारा तय की गई अग्रिम तिथि तक संयोजन कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।
• कन्वेंस चैनल: 1 में,पंपिंग स्टेशन 15 मई,पंपिंग स्टेशन 2: 31अगस्त,पंपिंग स्टेशन 3 में 15 मई तथा पंपिंग स्टेशन 4 में 15 मार्च तक उक्त निर्धारित समयावधि के मध्य टेनरी इकाईयों में कन्वेंस चैनल स्थापित किए जाने, टेनरी के चैंबर का निर्माण कार्य, तथा अन्य इकाइयों ZLD,CCRU का कार्य पूर्ण करने के निर्देश गए। साथ ही समस्त निर्मणा कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
• कार्यदाई संस्था मेसर्स वी ए टेक वा बाग द्वारा कार्य समय से कार्य पूर्ण न किए जाने में संबंध में कार्य में बाधा आने की बात कही गई । यह विदित है कि कार्यदाई संस्था द्वारा परियोजना प्रारम्भ करने के पहले कार्य स्थल का स्थलीय निरीक्षण एवं परिवेक्षण कर परीयोजना बनाई गई थी और कार्य के अनुसार ही अनुबंध पर भी स्वंय हस्ताक्षर किये गये। जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था मेसर्स वी ए टेक वा बाग द्वारा निर्धारित समयावधि में 20 MLD सीईटीपी का कार्य पूर्ण किए जाने के दृष्टिगत गत एन एम सी जी को संस्था के भुगतान से नियमानुसार Agreement के प्रावधानों से अनुबंध को दण्डात्मक प्रावधानों को आकृष्ट करने के निर्देश दिये गये।
•। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि नगर निगम द्वारा संचालित सिंचाई चैनल कई जगह से टूटे है जिसके संबंध में पूर्ण में कई बार नगर निगम के पर्यावरण अभियंता तथा संबंधित अपर नगर आयुक्त नगर निगम को सूचित किया गया जिसके संबंध में उनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त से यह अपेक्षा की गई की इरीगेशन चैनल टूटने की सूचना कई बार किए जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा कार्य न किए जाने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने हेतु पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए ।
बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री अमित मिश्रा,सचिव 20 MLD सीईटीपी , देवानंद प्रोजेक्ट मैनेजर वा बाग लिमिटेड चेन्नई, श्री नजीर हुसैन परामर्शी 20 MLD सीईटीपी TWIC आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
