कानपुर
एक साथ दो दो बैंको की लगा दी नकली पासबुक
पुलिस कमिश्नर और विवेचना अधिकारी को दी गई केस्को संविदा कर्मचारियों के फंड खातों की लेजर कापी
पुलिस कमिश्नर के आवास पर जाकर केस्को महामंत्री ने उनके पीआरओ को दी कापी
एक कापी विवेचना अधिकारी थाना कर्नलगंज रवींद्र श्रीवास्तव को दी गई
मेसर्स बालाजी इंजीनियरिंग वर्क प्रोपराइटर सुनील शुक्ला उर्फ जीतू शुक्ला ने हाइकोर्ट इलाहाबाद में दिए अपने शपथ-पत्र में यह बताया कि वर्ष 2018 से उन्होंने कोई डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग नहीं किया और उनको ईपीएफओ कमिश्नर शोऐबा अजीब की ओर से क्लीन चिट मिल चुकी है जबकि ईपीएफओ से निकाली गई लेजर रिपोर्ट में बडा खुल्लास हुआ कि मेसर्स बालाजी इंजीनियरिंग वर्क के डिजिटल हस्ताक्षर से 13 जून 2020 को नकली पासबुक ईपीएफओ साइट पर अपलोड की गई।मामले में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के पीआरओ को ईपीएफ कमिश्नर मारूति नंदन त्रिपाठी एवं शोऐबा की रिपोर्ट सौंपते हुए केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि ईपीएफओ कमिश्नर ने सुनील शुक्ला को कोई क्लीन चिट नहीं दी थी बल्कि उन्होंने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट उल्लेख किया है कि करेंन्ट इम्प्लायर या प्रीवियस इम्प्लायर की डिजिटल हस्ताक्षर से ही यह घोटाला हुआ है लखनऊ कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट में मेसर्स बालाजी इंजीनियरिंग वर्क व मेसर्स आर0एम0एस0 के नामों का भी उल्लेख किया।केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि केस्को संविदा कर्मचारियों की लेजर रिपोर्ट व ईपीएफओ कमिश्नर मारूति नंदन त्रिपाठी की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि मेसर्स बालाजी इंजीनियरिंग वर्क प्रोपराइटर सुनील शुक्ला उर्फ जीतू शुक्ला के डिजिटल हस्ताक्षर से ही नकली बैंक पासबुक ईपीएफओ की साइड पर अपलोड की गई है।केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि केस्को संविदा कर्मचारियों की लेजर रिपोर्ट से हाईकोर्ट में सुनील शुक्ला उर्फ जीतू शुक्ला के द्वारा बोले गए झूठ का पर्दाफाश हो गया है
मामले में पुलिस कमिश्नर से हाईकोर्ट में पुलिस प्रशासन की ओर से मजबूत पैरवी करने का भी अनुरोध किया गया है।
