कानपुर

 

अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी,जाम लगाकर फूंकीं बिल की प्रतिया

 

अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार किया हुआ है। वहीं, मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां फूंकीं हैं।कानपुर में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ चल रहा अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी है। यूपी बार काउंसिल ने बुधवार को पूरे प्रदेश में न्यायिक कार्य ठप रखने का आवाहन किया था, जिसके चलते सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।इसी क्रम में कानपुर में भी बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में शताब्दी गेट के पास वकीलों का धरना सुबह से ही शुरू हो गया। इस दौरान कुछ उत्साही अधिवक्ताओं ने आंदोलन को धार देने के लिए शताब्दी गेट के बाहर सड़क जाम कर दी। वहीं, वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां भी विरोध स्वरूप फूंक दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *