दिनांकः 25 फरवरी, 2025

प्रकाशनार्थ

 

डी0ए-वी0 कालेज, कानपुर के यशस्वी प्राचार्य एवं प्रमुख शिक्षाविद् प्रो0 अरूण कुमार दीक्षित को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के द्वारा अधिष्ठाता (कला संकाय) नियुक्त किये जाने के फलस्वरूप आज महाविद्यालय के आडिटोरियम में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के द्वारा प्राचार्य जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से महविद्यालय के समस्त विभाग प्रभारी एवं विभागीय शिक्षक तथा पुस्तकालयाध्यक्ष, लेखाकार, कार्यलय अधीक्षक सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस सम्मान समारोह में सभी विभाग एवं कार्यालय प्रभारियों के द्वारा प्राचार्य जी को पुष्पगुच्छ, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से प्रो0 अनुराग सक्सेना, प्रो0 आर.एस. यादव, प्रो0 चन्दन प्रसाद, प्रो0 दीपा प्रधान, प्रो0 पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, प्रो0 बिनोद पाण्डेय, प्रो0 सुनीत अवस्थी, प्रो0 निरंकार तिवारी, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो0 राजेश तिवारी, प्रो0 मनोज जौहरी, प्रो0 हेमन्त पाल, प्रो0 दयादीक्षित, प्रो0 विजय प्रताप सिंह एवं पुस्तकालयाध्यक्ष श्री एम0के0 सिंह, लेखाकार श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक श्री अरविन्द कुमार सिंह, आशुलिपिक श्री यश बाजपेयी एवं श्री नीरज शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 सवितुर प्रकाश गंगवार एवं प्रो0 आर0एस0 यादव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम अत्यंत सफल, उत्साहवर्द्धक एवं प्रसन्नतापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

प्रो0 अरूण कुमार दीक्षित की अकादमिक योग्यता अत्यंत समृद्ध एवं समुन्नत है। आपने 11 पुस्तकों का सम्पादन एवं 03 पुस्तकों का लेखन किया है तथा देश-विदेश के प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में महत्वपूर्ण शोध पत्र प्रकाशित हैं। आपने 10 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों का सफल आयोजन भी किया है। आपने 01 मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक पूर्ण किया है। आप वर्ष 1985 में आर0आर0पी0जी0 कालेज, अमेठी में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर शिक्षण कार्य प्रारम्भ किया और इस महाविद्यालय में लगभग 24 वर्ष तक अध्यापन कार्य करते हुए अनेक उपलब्धियां प्राप्त की। वर्ष 2009 में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा प्राचार्य के पद पर चयनित होकर श्री वाष्र्णेय कालेज, अलीगढ़ में लगभग पांच वर्षो तक अतुलनीय कार्य किया। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा प्राचार्य के पद पर पुनः चयनित होकर वर्ष 2021 में डी0ए-वी0 कालेज, कानपुर में प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर अपना योगदान दे रहे हैं। प्रो0 दीक्षित ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत युद्ध स्तर पर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अमूलचूल परिवर्तन करते हुए महाविद्यालय के विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि की। आपके सद्प्रयासों से महाविद्यालय को नैक ग्रेडिंग प्राप्त हुआ। आपने सदैव टीमवर्क में विश्वास किया और सतत् महाविद्यालय की उन्नति के लिए आप अनवरत् परिश्रम करते रहते हैं। आपकी इन्हीं विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए एवं वरिष्ठता के आधार पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने अधिष्ठाता (कला संकाय) जैसे गौरवपूर्ण पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

 

 

भवदीय

 

 

(प्रो0 अनुराग सक्सेना)

कार्यक्रम अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *