आज 25 फरवरी

*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने गोल चौराहे पर स्थित संक्रामक अस्पताल (आई. डी.एच) को बचाने के लिए उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखा।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक व कानपुर मंडलायुक्त को पत्र लिखकर संक्रामक अस्पताल को बचाने की मांग की।दीपू पांडे ने बताया हृदय रोग संस्थान को विस्तार के लिए शासन द्वारा संक्रामक रोग अस्पताल की खाली पड़ी जमीन के उपयोग की अनुमति प्रदान की गई थी।लेकिन ह्रदय रोग संस्थान के मैनेजमेंट द्वारा संक्रामक रोग अस्पताल की जेसीबी लगाकर बिल्डिंग तोड़ी जा रही जबकि वहां कई मरीज भर्ती है जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।दीपू पांडे ने बताया आई.डी.एच एक मात्र अस्पताल है जिसमें एच.आई.वी जैसे रोग का भी इलाज होता है अतः इस अस्पताल को बचाना जनता हित में है।उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मांग की ह्रदय रोग संस्थान को विस्तार के लिए अस्पताल की बिल्डिंग तोड़ने से रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से आदेश करने का कष्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *