माननीय सम्पादक जी

कानपुर

 

प्रकाशन हेतु

 

*मा० विधायक सलिल विश्नोई जी ने विधान परिषद में नगर के ए.एच.एम. महिला प्रसूति चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी दूर करने व नवजात बच्चों की देखभाल के लिये एन.आई.सी.यू बनाये जाने मांग की।*

 

मा० विधायक सलिल विशनोई ने विधान परिषद के चालू सत्र मैं सदन के माध्यम से जनपद-कानपुर नगर की आर्य नगर विधान क्षेत्र के अन्तर्गत एकमात्र ए.एच.एम. महिला प्रसूति चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी और नवजात बच्चों की देखभाल के लिये एन.आई.सी.यू. केन्द्र न होने से बच्चों के परिजनों की परेशानियों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये अविलम्ब चिकित्सकों की कमी दूर करने और एक एन.आई.सी.यू. केन्द्र बनवाने की जोरदार मांग की, जिसे स्वीकार करके आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को प्रेषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *