पुरानी पेंशन हेतु मुख्यमंत्री के लिये विधायक अभिजीत सिंह सांगा को सौंपा ज्ञापन
कानपुर, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों ने आज से 28/03/2005 के पूर्व विज्ञापन पर चयनित शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन की माँग पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा से संपर्क कर उन्हें इस प्रकरण पर आ रही समस्या से अवगत कराया तथा 28/03/2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित परिषदीय शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने संबंधी शासनादेश के अनुपालन में आ रही बेसिक शिक्षा विभाग की बाधाओं को दूर करने के लिए सहयोग की माँग की प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 के तहत के शिक्षकों का चयन 2004 की विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था जिसके द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत 40, हज़ार शिक्षकों की उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति का प्रावधान था परंतु विगत कई दिनों से विभागीय कारणों से पुरानी पेंशन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है लखनऊ में बैठे कई विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनका नियुक्ति का विज्ञापन नियुक्ति का विज्ञापन ना होकर प्रशिक्षण का विज्ञापन था जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस संबंध में अपने निर्णय में स्पष्ट किया था कि इस प्रक्रिया के तहत चयनित शिक्षकों के संबंध में पुरानी पेंशन के बारे में निर्णय सरकार के द्वारा लिया जा सकता है और शिक्षक अपना प्रत्यावेदन कि सरकार को प्रस्तुत करेंगे वे बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश 31 अक्टूबर वर्ष 2005 में स्पष्ट कहा गया था कि विशिष्ट बीटीसी 2004 के द्वारा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अतिरिक्त विज्ञापन की आवश्यकता नहीं है | विधायक सांगा ने माननीय मुख्यमंत्री के लिए 2005 के पूर्व विज्ञापन पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन के लिए लिखा पत्र तथा उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से भेंटकर शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन में आ रही समस्या के निराकरण के लिए प्रयास करने के लिए अनुरोध करेंगे । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र, प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉक्टर आशीष कुमार दीक्षित ,मनन कुमार , जिला उपाध्यक्ष मलय गुप्ता ,प्रदीप कुमार शर्मा पीतांबर पाल, हनुमान प्रसाद,अश्विनी कुमार,प्रीति तिवारी,मनोज कश्यप ,ज्ञान प्रकाश मिश्रा,शालिनी सोनकर,राहुल सुमन, संतोष कुमार आर्या,निशू सोनकर,धीरेन्द्र कुशवाह, संतोष कुशवाहा , सुधा गुप्ता,रवि मिश्रा, हेमलता, विजय लक्ष्मी वर्मा ,संगीता श्रीवास्तव, प्रतिभा वर्मा, स्वीटी जौहरी एकता अवस्थी, संगीता, राजेश कुमार,ममता गुप्ता,अनुराग गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह,देवेश उपाध्याय,अशोक मिश्रा,पवन त्रिपाठी, गया प्रसाद पाल, अंजू सिंह, इत्यादि उपस्थित रहे।
