कानपुर
सिपाही ने जड़ा तमाचा एसीपी बोले हल्का बल प्रयोग किया
कानपुर, रावतपुर में दो पक्षों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने एक विकलांग को सिपाही ने थप्पड़ बरसा दिए और दूसरे को लात मारकर भगाया, वहाँ खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वायरल वीडियो पर ऐसीपी ने बताया की हल्का बल प्रयोग किया गया ताकि शांति ब्यवस्था बनी रहे।
रावतपुर निवासी गुड्डू प्राइवेट कर्मी है, गुड्डू ने बताया की वह नमक फैक्ट्री के पास बनी एक चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे, तभी वहाँ पहले से मौजूद तीन लोगों ने उससे बिना किसी बात के गाली गलौज करना शुरू कर दिया, ज़ब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो वह सभी उससे मारपीट करने पर अमादा हो गए, इसकी सूचना वहां रावतपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव को देने गया, जिसपर कांस्टेबल मौके पर आया वह गाली गलौज करने वालों को हल्की फटकार लगाई इसी पर ज़ब गुड्डू ने कहा की साहब ये लोग मुझे मारने की बात बोल रहे थे तो इस पर कांस्टेबल भड़क गया और गुड्डू के एक तामचा जड़ दिया और दूसरे को लात मारकर भगा दिया, थप्पड़ मारने और लात मारने का वीडियो वहाँ खड़े लोगों ने बनाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐसीपी बोले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग हुआ
कानपुर, विकलांग युवक को थप्पड़ और लात मारकर भागने के मामले में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे बयान देते हुए कहा कि दो पक्षों पर विवाद हुआ था शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांस्टेबल तुरंत मौके पर पहुंचा इस पर दोनों लोग उलझने लगे, जिस पर कांस्टेबल संजीब कुमार ने हल्का बल प्रयोग करते हुए वहां से दोनों को हटा दिया, मामले की और गहनता से जांच की पड़ताल की जा रही है।
दोनों पक्षों को फटकार कर भी हटाया जा सकता था,
कानपुर, पीड़ित गुड्डू ने बताया कि वह शराब नहीं पिये था चाय पीने के लिए चाय की दुकान पर गया था, पहले से मौजूद लोग शराब के नशे में थे, जिस पर वह गाली गलौज करने लगे थे इसकी सूचना हुआ है वहां खड़े सिपाहियों को दी थी अगर वह शराब पिए हुए था तो पुलिस के पास जाता क्यों पुलिस ने सिर्फ उसे थप्पड़ मार कर हटा दिया सिपाही चाहता तो दोनों पक्षों को डांट कर हटा सकता था।
