झपकी आने से बाइक सवार डिवाइडर में टकराया तीन की मौत -थाना क्षेत्र शिवराजपुर में दुबियाना अंडरपास स्थित कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर बिल्हौर से बिठूर जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइ डर से जा भिड़े जिसमें चालक सहित दो की मौत हो गई एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया एक का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद निषाद पुत्र मोहनलाल रामनारायण पुत्र कुंजीलाल निवासी बाकरगंज थाना बिठूर बुधवार को कल्लूपुरवा थाना बिल्हौर स्थित बहन सुनीता पत्नी सुरेश के यहां जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो बाईकों से गए थे बृहस्पतिवार सुबह समय लगभग 7:00 बजे बिल्हौर से कानपुर बिल्डर हाईवे से बिठूर जाने के लिए निकले थे रात में जागने की वजह से बाइक चलाते समय झपकीआ जाने से दुबियाना अंदर पास के पास डिवाइडर से भिड़ जाने से विनोद रामनारायण दीक्षा व आकाश उर्फ पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए आकस्मिक पुलिस सहायता 112 पर सूचना होने से मौके पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के साथ उप निरीक्षक अटल कुमार मौके पर पहुंचे घटना की सूचना पर हाईवे एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची स्थानीय निवासियों व राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक से स्वास्थ्य केंद्र शिवराजपुर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने विनोद( 45 वर्ष) व रामनारायण (52 वर्ष )को मृत घोषित किया वहीं गंभीर रूप से घायल दीक्षा व आकाश को कानपुर रेफर किया घायलों की हालत चिंताजनक होने से परिजनों ने घायलों को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आकाश उर्फ पीयूष उम्र 11 वर्ष की मौत हो गई वही दीक्षा का बेहोशी हालत में इलाज चल रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *