कानपुर
शहर में रह रहे 48 पाकिस्तानी, जुमे पर पुलिस की संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नज़र
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया इसके साथ ही पाकिस्तान,बांग्लादेश और रोहिंग्या को निकालने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए.जिसके बाद प्रशासन द्वारा कानपुर शहर में भी पाकिस्तान और अन्य देशो के नागरिकों की तलाश की जाने लगी एवं शहर में ख़ुफ़िया सहित सभी एजेंसियो को अलर्ट पर रहने के आदेश जारी हुए थे,जिसके बाद 48 पाकिस्तानी और 3 बांग्लादेशी नागरिक और कई रोहिंग्या की कानपुर में रहने की पुष्टि पुलिस द्वारा की गई, जिन पर पुलिस नज़र बनाये हुए हैं.आज जुमें के दिन संवेदनशील क्षेत्रों में आलाधिकारी मय फ़ोर्स तैनात रहे. ए डी सी पी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया जुमे की नमाज़ को देखते हुए हर क्षेत्र में पुलिस, पी ए सी और ख़ुफ़िया तंत्र तैनात किया गया हैं, ड्रोन द्वारा निगरानी के साथ अधिकारी मय फ़ोर्स फुट पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं.सकुशल नमाज़ कराने के साथ वक्फ और पहलगाम मामले का कोई दुष्प्रभाव न हो इस पर नज़र रखी जा रही हैं साथ ही इंटरनल सिक्योरिटी मजबूत रखने पर हमारा ध्यान केंद्रित हैं.
