*कानपुर मेट्रोः कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन में 50 प्रतिशत से अधिक पिलर्स बनकर तैयार*
कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर-2 (सीएसए – बर्रा-8) के एलिवेटेड सेक्शन (एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी – बर्रा-8) का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उक्त सेक्शन के वायाडक्ट या पुल के 50 प्रतिशत से अधिक पियर्स (पिलर्स) का निर्माण अब पूरा कर लिया गया है। लगभग 4.50 किमी. लंबे इस सेक्शन के वायाडक्ट के लिए कुल 125 पिलर्स तैयार किए जाने थे, जिनमें से कुल 68 पिलर्स तैयार कर लिए गए हैं। इसके अलावा स्टेशनों के लिए भी कुल 72 पिलर तैयार होने थे जिनमें से 22 का निर्माण पूरा किया जा चुका है। विदित हो कि इन मेट्रो पिलर्स पर ही पियर कैप्स और गर्डर्स को रख, ट्रैक और स्टेशन का निर्माण किया जाता है।
