कानपुर

कानपुर सरकारी हैंडपंप में मोटर लगने के विवाद को लेकर मारपीट, कई घायल – एक की हालत गंभीर

कानपुर नगर के नरवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत नाली विवाद के चलते भीषण मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित उमेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद मीडिया को बताया कि 16 मई 2025 को शाम 7 बजे के करीब राजबहादुर, विजय बहादुर, राम बहादुर एवं प्रियंक उर्फ मोहित ने सरकारी हैंडपंप पर मोटर लगा ली जिसके विरोध पर इन लोगों विवाद शुरू कर दिया ।विवाद के दौरान उसके साथी हमलावरों ने उमेश कुमार उनके पिता और परिवारजनों को बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। विवाद के दौरान ही सभी आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

पीड़ित ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना के संबंध में बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 117(2), 333, 352, व 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *