*दिनांक 25-05-2025*
पीडीए संविधान की रक्षा के लिए संकल्प तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए परिवार संपर्क अभियान चलाकर परिवर्तन का संदेश देगा। विदेश से खाद्य तेल का आयात करके देश के खाद्य तेलों के उत्पादकों को क्षति पहुंचाई जा रही है। पीडीए महंगाई पर सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने के लिए तैयारी करेगी
29 को सपा आदोलन करेगी
– हाजी फजल महमूद
कानपुर रविवार, समाजवादी पार्टी महानगर की गोविंद नगर तथा किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों कार्यकारिणी सदस्यों 15 फ्रंटल के प्रभारी बूथ प्रभारी तथा पीडीए मिशन के युवा छात्रों की वृहत बैठक सपा महानगर अध्यक्ष श्री फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 11:00 से सपा हाल नवीन मार्केट परेड में आरंभ हुई।
बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश सपा प्रभारी अशोक सिंह गौर,व महताब सिंह यादव ने पीडीए पंचायत में कहा कि भाजपा संविधान की नीतियों पर ना चल कर सीमित तानाशाही की ओर बढ़ रही है जिससे लोकतंत्र की भावना पर चोट हो रही है गरीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की जा रही है जिसके कारण आज समाज में आखिरी पंक्ति व्यक्ति उपेक्षित महसूस कर रहा है सपा पीडीए पंचायत प्रत्येक बूथ पर सघन संपर्क अभियान चलाएगी तथा परिवारों से संपर्क कर परिवर्तन का संदेश देगी।
सपा महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 29 तारीख को हल्ला बोल आंदोलन शहर की विभिन्न समस्याओ को लेकर नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक होगा भाजपा सरकार पीडीए को परेशान कर रही है जिसकी वजह से पीडीए की टीम कैमरा बैठक कर सभी को जोड़ेगी तथा संविधान की रक्षा और युवाओं बेरोजगारी ऐसे मुद्दे पर भावी रणनीति बनाकर अमली जामा पहनाएगी।
बैठक में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद किदवई नगर विधानसभा के प्रभारी मेहताब सिंह यादव गोविंद नगर विधानसभा के प्रभारी अशोक सिंह गौर महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव नंदलाल जयसवाल आनंद शुक्ला सत्यनारायण गहरवार फखरेआलम अंसारी रजत मिश्रा सुधांशु मिश्रा मोहम्मद अरशद दादा सुभाष द्विवेदी विनय गुप्ता कुलदीप यादव अर्पित त्रिवेदी दीपक खोटे शादाब आलम के के मिश्र रमेश यादव राजेश कश्यप गोंड अरमान खान जमालुद्दीन जुनैदी मुमताज मंसूरी मोहम्मद सरिया हुकुम सिंह यादव वरुण जायसवाल आकाश यादव राजेंद्र सोनकर सौरभ सिंह जयराम सिंह यादव चंदी गुप्ता अजय शर्मा राजेश कुमार राजू पहलवान अंसारी प्रेम कुमार संजय सोनकर मोहम्मद असद सिद्दीकी अकील अहमद जसवेंद्र प्रताप निषाद मोहम्मद वसीम मनोज चौरसिया जफरुल हसन मोहम्मद तारिक गुड्डू अमित सिंह यादव शिवकुमार बाल्मिक दिनेश यादव मोहम्मद शादाब खान राजेंद्र प्रसाद कोरी शेषनाथ यादव अमरनाथ यादव निखिल यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
