आठ जून को सीएम योगी कानपुर में
संघ प्रमुख मोहन भागवत से करेंगे मुलाकात
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आठ जून को कानपुर आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी (आर एस एस) संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। साथ ही सुरक्षा एवं विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।इससे पहले तीस मई को पीएम मोदी की रैली में सीएम आए थे। सीएम योगी के आने की संभावनाओं के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में कोई अफसर कुछ कहने का तैयार नही है।संघ प्रमुख मोहन भागवत सात जून शनिवार को आ रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी संघ प्रमुख से मुलाकात करने शहर आएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत 53 दिन बाद फिर से कानपुर दौरे पर हैं। कल दोपहर वे चकेरी एयरपोर्ट पर फ्लाइट से पहुंचेंगे। 9 जून को सेंट्रल स्टेशन से तेजस एक्सप्रेस से पटना जाएंगे। वहीं एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसकी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। कानपुर में सरकार्यवाह होसबाले दत्तात्रेय कानपुर पहुंच चुके हैं।बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह होसबाले दत्तात्रेय शिक्षा वर्ग में शिरकत करने के लिए कानपुर पहुंचे हुए हैं। आजाद नगर स्थित दीनदयाल स्कूल में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के कार्यक्रम में करीब 1700 स्वयं सेवक कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं।एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था व संघ प्रमुख के आगमन को लेकर डीसीपी पूर्वी ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में एयरपोर्ट के अलावा रूट व कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की बात कही। दोपहर वे चकेरी एयरपोर्ट पर कानपुर पहुंचेंगे।संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रवास के अंतिम दिन 9 जून को सेंट्रल स्टेशन से तेजस एक्सप्रेस पर सवार होकर पटना जाएंगे। प्लेटफार्म से ट्रेन को कूपे तक वह त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे।वहीं मोहन भागवत शहर प्रवास के दौरान सात जून को देर शाम सिविल लाइंस स्थित संघ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र जीत सिंह के आवास भी जाएंगे।सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की चर्चा इससे पहले भी कई दफा मीडिया में आई। लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इस दफा भी ऐसे ही सुगबुगाहट चल रही है।
